Ladli Behna Yojana 15th Kist : लाडली बहना योजना की 15वीं किस्त में मिलेंगे ₹1500, देखें पूरी जानकारी

Ladli Behna Yojana 15th Kist : मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लाडली बहना योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं को मध्य प्रदेश सरकार 15वीं के समय ₹1500 की आर्थिक राशि का भुगतान करेगी। इस योजना के तहत अगस्त के महीने में 15वीं किस्त जारी होने वाली है।

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लाडली बहना योजना के अंतर्गत अब तक लाभार्थी महिलाओं को केवल 1250 रुपए की आर्थिक मदद प्राप्त हो रही थी परंतु इस बार अगस्त में जारी होने वाली 15वीं किस्त के दौरान मध्य प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को ₹1500 की आर्थिक मदद जारी की जा सकती है।

Ladli Behna Yojana 15th Installment
Ladli Behna Yojana 15th Installment

अगर आप भी लाडली बहना योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करते हैं और इस योजना के अगली किस्त से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो आज इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। आज हम आपको लाडली बहना योजना के तहत सरकार द्वारा जारी की जाने वाली 15वीं किस्त के भुगतान से संबंधित जानकारी प्रदान करने वाले हैं।

Ladli Behna Yojana 15th Kist

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लाडली बहना योजना का लाभ राज्य की गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाएं प्राप्त कर रही है। सरकार द्वारा राज्य की करीब 1.29 करोड़ महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए की राशि प्रदान की जा रही है। अब तक इस योजना में मध्य प्रदेश सरकार ने 14 किस्त लाभार्थी महिलाओं को ट्रांसफर कर दी है और अब इस योजना की 15वीं किस्त का पैसा बहुत ही जल्द महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लाडली बहना योजना का मुख्य लक्ष्य लाभार्थी महिलाओं को हर महीने ₹3000 की आर्थिक मदद प्रदान करना है परंतु इस योजना में महिलाओं को केवल 1250 रुपए ही ट्रांसफर किए जा रहे हैं। जिसको लेकर कई बार मध्य प्रदेश की महिलाओं ने आवाज उठाई है और प्रदेश सरकार से हर महीने ₹3000 ट्रांसफर करने की मांग की है।

रक्षाबंधन पर मिलेंगे ₹250

मध्य प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा रक्षाबंधन के त्यौहार के अवसर पर महिलाओं को शगुन के रूप में ₹250 की आर्थिक राशि का भुगतान करेंगे। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करके दी गई है जिसमें उन्होंने कहा है कि मैं मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को 1 अगस्त को शगुन के रूप में लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में ₹250 की राशि का भुगतान करूंगा।

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा ₹250 की राशि का भुगतान लाभार्थी महिलाओं को 1 अगस्त को किया जाएगा, यह पैसा लाडली बहना योजना के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली 1250 रुपए की राशि से अलग होगा।

MP Lakhpati Didi Yojana 2024

15वीं किस्त में प्राप्त होंगे ₹1500

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 1 अगस्त को महिलाओं को ₹250 की राशि का भुगतान किया जाएगा। इसके बाद फिर लाडली बहना योजना की 15वीं किस्त 10 अगस्त तक ट्रांसफर की जाएगी। इस प्रकार लाडली बहना योजना की 15वीं किस्त के दौरान महिलाओं को करीब ₹1500 प्राप्त होंगे। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा रक्षाबंधन के त्यौहार के अवसर पर हर वर्ष महिलाओं को ₹250 की राशि शगुन के रूप में प्रदान की जाती है।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा भी रक्षाबंधन के त्यौहार के अवसर पर महिलाओं को शगुन के रूप में ₹250 की राशि का भुगतान किया गया था। इसी कड़ी में अब वर्तमान मुख्यमंत्री मोहन यादव भी महिलाओं के लिए पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई इस योजना को जारी रखते हुए शगुन स्वरूप ₹250 रक्षाबंधन के त्योहार पर महिलाओं को प्रदान करेंगे।

सिर्फ इन महिलाओं को मिलेगा 15वीं किस्त का लाभ

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना योजना की 15वीं किस्त का पैसा केवल राज्य की मूल निवासी पात्रता धारी महिलाओं को प्रदान किया जाएगा। मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहना योजना के लिए जरूरी पात्रता का निर्धारण किया है, जो महिलाएं सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता का पालन करेगी केवल उन्हीं महिलाओं को योजना की 15वीं किस्त का पैसा प्राप्त होगा।

Leave a Comment