Ladli Behna Yojana eKyc : अगली किस्त के लिए ई-केवाईसी है जरूरी, यहां देखे पूरी जानकारी

Ladli Behna Yojana eKyc : अगर आप मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लाडली बहना योजना के अंतर्गत हर महीने 1250 रुपए की आर्थिक सहायता राशि का लाभ प्राप्त कर रही हैं, तो आप सभी महिलाओं को आज इस आर्टिकल में बताई जा रही जानकारी को ध्यानपूर्वक देखना होगा। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना योजना की अगली किस्त का पैसा केवल केवाईसी कंप्लीट कर चुकी महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।

Ladli Behna Yojana eKyc

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लाडली बहना योजना के तहत ई केवाईसी (Ladli Behna Yojana eKyc) प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया गया है। राज्य की जो महिलाएं इस योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त कर रही हैं, उन सभी महिलाओं को योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ई केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करना होगा। आज इस आर्टिकल में हम आपको लाडली बहना योजना की केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने की जानकारी देने वाले हैं।

Ladli Behna Yojana eKyc

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा राज्य की गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को हर महीने आर्थिक मदद प्रदान करने के उद्देश्य से लाडली बहना योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार लाभार्थी महिला को हर महीने 1250 रुपए की आर्थिक राशि का भुगतान करती है। यह पैसा महिलाओं के बैंक खाते में डीबीटी प्रक्रिया के माध्यम से हर महीने ट्रांसफर किया जा रहा है।

लाडली बहना योजना के अंतर्गत केवल राज्य सरकार द्वारा निर्धारित की गई पात्रता का पालन करने वाली महिलाएं हर महीने आर्थिक राशि प्राप्त कर सकती हैं। अगर आप इस योजना का लाभ प्राप्त कर रही है तो आप सभी महिलाओं को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित की गई पात्रता को पालन करना अनिवार्य है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मध्य प्रदेश सरकार बुजुर्गों को हर महीने देगी ₹600 की पेंशन, यहां करें आवेदन

लाडली बहना योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा करीब 1.9 करोड़ महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए की आर्थिक राशि का भुगतान किया जा रहा है, इन महिलाओं के बैंक खाते में अब तक राज्य सरकार द्वारा 14 किस्तों का सफल भुगतान किया जा चुका है और अब इस योजना की लाभार्थी महिला ट्रांसफर की जाने वाली 15वीं किस्त का इंतजार कर रही है परंतु अगली किस्त ट्रांसफर करने से पहले आपको ई केवाईसी प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त करनी चाहिए।

अगली किस्त के लिए केवाईसी है जरूरी

लाडली बहना योजना की अगली किस्त प्राप्त करने के लिए केवाईसी अनिवार्य है अगर आप भी लाडली बहना योजना की 15वीं किस्त का पैसा प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करना होगा। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार जो महिलाएं केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करेंगी केवल उन्हीं महिलाओं को अगली किस्त का भुगतान किया जाएगा।

बेटियों को शादी के लिए मिलेंगे 51000 यहां करें आवेदन

Ladli Behna Yojana eKyc कैसे करे?

लाडली बहना योजना के तहत आवेदन फार्म जमा करते समय प्रदान की गई लाभार्थी महिला की समग्र आईडी को आधार कार्ड से लिंक करना ही केवाईसी कहलाता है। अगर आपका आधार कार्ड समग्र आईडी से लिंक नहीं है तो आपको समग्र पोर्टल पर जाकर केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करना होगा। आगे बताई जा रही प्रक्रिया के अनुसार आप केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको समग्र पोर्टल पर जाना होगा।
  • होम पेज पर उपलब्ध ई केवाईसी वाले बटन पर क्लिक कर दीजिए।
  • अब यहां नए पेज में आपको लाभार्थी महिला का समग्र आईडी एवं परिवार आईडी विवरण दर्ज करना होगा।
  • मोबाइल नंबर दर्ज करके इस ओटीपी के जरिए वेरीफाई कर लीजिए।
  • अब आपको नए पेज में अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा।
  • अब इस आधार कार्ड को ओटीपी या फिर बायोमेट्रिक प्रक्रिया के माध्यम से वेरीफाई कर लीजिए।
  • आधार कार्ड सफलतापूर्वक वेरीफाई हो जाने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दीजिए।
  • अब ekyc प्रक्रिया में लगने वाले जरूरी दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड कर दीजिए।
  • इस प्रकार आप बड़ी ही आसानी से घर बैठे ऑनलाइन केवाईसी प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

समग्र आईडी की केवाईसी प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी होने में 24 से 48 घंटे का समय लग सकता है। केवाईसी प्रक्रिया सफलतापूर्वक हो जाने के बाद आप लाडली बहना योजना की अगली किस्त प्राप्त करने के लिए पात्र माने जाएंगे।

Leave a Comment