Mukhyamantri Maa Voucher Yojana 2024: गर्भवती महिलाओं की होगी निशुल्क सोनोग्राफी, शुरू हुई नई योजना

Mukhyamantri Maa Voucher Yojana 2024: राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा राज्य की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री मां वाउचर योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत राज्य की गर्भवती महिलाएं, चाहे वह ग्रामीण क्षेत्र में निवास करती हों या फिर दूर-दराज के इलाकों में, निशुल्क रूप से किसी भी सरकारी या फिर प्राइवेट सोनोग्राफी सेंटर पर जाकर सोनोग्राफी करवा सकती हैं।

Mukhyamantri Maa Voucher Yojana 2024

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा आज से गर्भवती महिलाओं के लिए मां वाउचर योजना को शुरू किया गया है। राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुरू की जा रही मां वाउचर योजना के माध्यम से राज्य के ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाली, दूर-दराज के इलाकों की महिलाओं को भी निशुल्क सोनोग्राफी सुविधा का फायदा मिलेगा।

Mukhyamantri Maa Voucher Yojana 2024

राजस्थान सरकार द्वारा 8 मार्च 2024 को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में मुख्यमंत्री मां वाउचर योजना को राज्य के भरतपुर जिले में शुरू किया गया था। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा अब इस योजना को राज्य के सभी जिलों में लागू किया जा रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की जा रही मां वाउचर योजना के तहत महिलाओं को निशुल्क सोनोग्राफी सुविधा प्रदान की जाएगी।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कार्यालय के अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आज से पूरे प्रदेश में मां वाउचर योजना लागू हो जाएगी। इस योजना के लागू हो जाने के बाद राज्य के विभिन्न शासकीय एवं निजी सोनोग्राफी सेंटर पर गरीब महिलाएं एवं ग्रामीण क्षेत्र में निवास कर रही महिलाएं निशुल्क सोनोग्राफी सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकेंगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मां वाउचर योजना के माध्यम से राज्य की गरीब महिलाओं को सुरक्षित प्रसव एवं बच्चों के जन्म के दौरान मातृ मृत्यु दर को कम करने में सहायता मिलेगी। इस योजना के जरिए राज्य की सभी मां और बच्चों के जीवन को सुरक्षित बनाने का कार्य किया जाएगा।

महिलाओं को मिलेगा कूपन

सरकार द्वारा शुरू की गई मां वाउचर योजना के अंतर्गत, महिलाओं को 84 दिन या फिर 12 सप्ताह से अधिक की प्रेगनेंसी होने पर, उनकी सहमति के साथ एसएमएस के माध्यम से कूपन प्रदान किया जाएगा, जिसका महिलाएं प्रिंटआउट निकाल सकती हैं। इस कूपन की सहायता से निजी या फिर राज्य के सोनोग्राफी सेंटर पर जाकर महिलाएं निशुल्क सोनोग्राफी करवा सकती हैं।

महिलाओं को एसएमएस के माध्यम से प्रदान किए जाने वाले कूपन में एक लिंक दिया जाएगा। इस लिंक पर क्लिक करके प्राप्त बारकोड को सोनोग्राफी सेंटर पर स्कैन करवा कर महिलाएं निशुल्क सोनोग्राफी सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकेंगी। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को एसएमएस के माध्यम से प्रदान किया जाने वाला वाउचर केवल 30 दिनों तक के लिए मान्य रहेगा।

सोलर पैनल लगवाने पर मिलेगी 50% से 60% की सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन

यदि कोई महिला वाउचर जारी हो जाने के 30 दिनों के भीतर सोनोग्राफी नहीं करवा पाती है, तो वह केंद्र पर जाकर प्राप्त किए गए वाउचर की अवधि को अगले 30 दिनों के लिए और बढ़वा सकती है।

राज्य की सभी महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ

राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई मां वाउचर योजना के लिए किसी भी प्रकार की पात्रता एवं योग्यता निर्धारित नहीं की गई है। इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा सभी महिलाओं को लाभ प्रदान किया जाएगा। राज्य की वह महिलाएं, जो पीटीएस के तहत पंजीकृत हैं, मां वाउचर योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगी।

मां वाउचर योजना के तहत राज्य की महिलाएं सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी निजी एवं शासकीय सोनोग्राफी सेंटर पर जाकर निशुल्क सोनोग्राफी करवा सकती हैं। इसके अलावा, एक जिले में निवास करने वाली महिलाएं राज्य के किसी भी अन्य जिले में जाकर इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं।

मां वाउचर योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

मां वाउचर योजना के अंतर्गत महिलाओं को मुख्य रूप से अपना आधार कार्ड, जन आधार कार्ड और मोबाइल नंबर लेकर चिकित्सा कार्यालय जाना होगा। यहां से ओटीपी के माध्यम से महिलाओं का पंजीकरण किया जाएगा।

सोनोग्राफी सेंटर को मिलेंगे ₹450

सरकार द्वारा शुरू की गई मां वाउचर योजना के तहत पंजीकृत निजी सोनोग्राफी सेंटर को इस योजना में राज्य सरकार द्वारा सोनोग्राफी रिपोर्ट जनरेट करने के बाद ₹450 का भुगतान किया जाएगा, जो कि सोनोग्राफी सेंटर को प्राप्त होगा।

Leave a Comment