Ladli Behna Yojana 15th Installment : मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई लाडली बहना योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं को अब तक 14 किस्तों का सफल भुगतान किया जा चुका है और अब इस योजना के तहत लाभार्थी महिला 15वी किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रही है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बहुत ही जल्द लाडली बहना योजना की 15वीं किस्त का भुगतान किया जाएगा। इस दौरान महिलाओं को 1250 रुपए की आर्थिक राशि प्रदान की जाएगी।

अगर आप भी मध्य प्रदेश की मूल निवासी महिला है और लाडली बहना योजना के तहत अगली किस्त का इंतजार कर रही है, तो आज इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। क्योंकि आज हम आपको लाडली बहना योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा ट्रांसफर की जाने वाली 15वीं किस्त के भुगतान से जुड़ी बड़ी जानकारी प्रदान करने वाले हैं।
Ladli Behna Yojana 15th Installment
लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश की गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं के लिए शुरू की गई बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार गरीब महिलाओं के जीवन को बदलने का प्रयास कर रही है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली 1250 रुपए की आर्थिक राशि राज्य की गरीब महिलाओं को विभिन्न प्रकार की आर्थिक समस्याओं से जूझने में मदद कर रही है। इन पैसों का इस्तेमाल महिलाएं अपने बच्चों के लालन पोषण एवं अपनी आर्थिक जरूरत की पूर्ति के लिए कर रही हैं।
लाडली बहना योजना के तहत हर महीने राज्य सरकार लाभार्थी महिला को 1250 रुपए ट्रांसफर करती है। इस योजना के तहत राज्य की करीब 1.29 करोड़ महिलाएं हर महीने इस राशि को प्राप्त कर रही हैं। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना योजना की 14वीं किस्त का भुगतान हाल ही में 5 जुलाई 2024 को किया गया और अब इस योजना की अगली किस्त भी बहुत ही जल्द महिलाओं को मिलने वाली है।
इस दिन आएगी लाडली बहना योजना की 15वीं किस्त
अगर हम मध्य प्रदेश सरकार द्वारा ट्रांसफर की जाने वाली लाडली बहना योजना की 15वीं किस्त की बात करें, तो राज्य सरकार इस योजना की अगली किस्त का पैसा लाभार्थी महिलाओं को अगस्त के महीने में ट्रांसफर करेगी। दरअसल मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना योजना की 14वीं किस्त जुलाई के महीने में ट्रांसफर की जा चुकी है जिसे 5 जुलाई 2024 को मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा ट्रांसफर किया गया था।
जैसा कि आप सभी जानते हैं लाडली बहना योजना में हर महीने महिलाओं को 1250 रुपए ट्रांसफर किए जाते हैं, तो अब इस योजना की अगली किस्त महिलाओं को अगस्त 2024 में ट्रांसफर की जाएगी।
सिर्फ इन महिलाओं को मिलेगा अगली किस्त का लाभ
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा ट्रांसफर की जाने वाली लाडली बहना योजना की अगली किस्त के लिए महिलाओं को सरकार द्वारा इस योजना हेतु निर्धारित की गई सभी जरूरी पात्रता का पालन करना होगा। मध्य प्रदेश सरकार लाडली बहना योजना की 15वीं किस्त का पैसा केवल पात्रता धारी महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर करेगी। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना योजना के लिए कुछ जरुरी पात्रता निर्धारित की है।
- मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई लाडली बहना योजना के तहत केवल मध्य प्रदेश की मूल निवासी महिलाएं लाभ प्राप्त कर सकती हैं।
- लाडली बहना योजना के अंतर्गत केवल 21 वर्ष से अधिक उम्र एवं 60 वर्ष से कम उम्र की महिलाएं आर्थिक राशि प्राप्त कर सकती हैं।
- इस योजना का पैसा राज्य सरकार द्वारा डीबीटी प्रक्रिया के माध्यम से ट्रांसफर किया जाता है। इसलिए लाभार्थी महिला के पास स्वयं का डीबीटी सक्रिय बैंक खाता होना चाहिए।
- महिला के परिवार का कोई भी सदस्य किसी भी प्रकार की सरकारी नौकरी में कार्य नहीं करना चाहिए।
- इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत आयकर दाता महिलाओं को लाभान्वित नहीं किया जाएगा।
इस प्रकार ऊपर बताई गई पात्रता का पालन करने वाली महिला लाडली बहना योजना की अगली किस्त के लिए पात्र मानी जाएगी एवं मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इन सभी पात्र महिलाओं को अगली किस्त के 1250 रुपए ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।