Ladli Behna Yojana Raksha Bandhan Shagun : 1 अगस्त को लाडली बहनों के खाते में आएंगे 250 रूपये

Ladli Behna Yojana Raksha Bandhan Shagun: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना योजना की शुरुआत से ही रक्षाबंधन के त्यौहार के अवसर पर महिलाओं को कुछ ना कुछ उपहार दिया जाता है। पिछले वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा रक्षाबंधन के त्यौहार के अवसर पर महिलाओं को प्रदान की जाने वाली लाडली बहना योजना की राशि में ₹250 की वृद्धि की गई थी, इसी प्रकार अब महिलाएं इस वर्ष रक्षाबंधन के अवसर पर राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली उपहार का इंतजार कर रही है।

मध्य प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा राज्य की लाडली बहना योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त कर रही महिलाओं को वर्ष 2024 में रक्षाबंधन के उपहार के रूप में ₹250 की आर्थिक सहायता राशि भुगतान करने की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा 1 अगस्त को राज्य की 1.29 करोड़ लाभार्थी महिलाओं के बैंक के खाते में रक्षाबंधन के शगुन के रूप में ₹250 की राशि का भुगतान किया जाएगा।

Ladli Behna Yojana Raksha Bandhan Shagun

आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष लाडली बहना योजना की राशि में वृद्धि की जाएगी या नहीं। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना योजना की 15वीं किस्त में महिलाओं को कितना पैसा ट्रांसफर किया जाएगा। सारी जानकारी प्राप्त करने के लिए आज इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।

Ladli Behna Yojana Raksha Bandhan Shagun

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य की गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की महिलाओं को हर महीने ₹3000 की राशि का भुगतान करने के उद्देश्य से लाडली बहना योजना को शुरू किया, परंतु इस योजना की शुरुआत से ही महिलाओं को ₹1000 और फिर 1250 रुपए की राशि का भुगतान किया जाने लगा। पिछले वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को प्रदान की जाने वाली 1000 रुपए की राशि को बढ़ाकर ₹1250 किया था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इसी प्रकार, अब राज्य की महिलाएं लाडली बहना योजना के अंतर्गत इस वर्ष रक्षाबंधन के त्योहार पर सरकार द्वारा लाडली बहना योजना के तहत ₹1500 प्राप्त करने का इंतजार कर रही है। महिलाओं का मानना है कि मध्य प्रदेश सरकार इस वर्ष फिर से ₹250 बढाकर ₹1500 प्रदान कर सकती है।

मध्य प्रदेश सरकार महिलाओं को देगी 1,20,000 रुपए की आर्थिक सहायता

दरअसल मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा 1 अगस्त को लाडली बहना योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं को शगुन के रूप में ₹250 की आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी। लेकिन मोहन यादव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह राशि महिलाओं को लाडली बहना योजना के तहत प्रदान की जाने वाली राशि से अलग रहेगी। महिलाओं को योजना की 15वीं किस्त में केवल 1250 रुपए का ही भुगतान किया जाएगा। सरकार द्वारा सहायता राशि को बढ़ाने के लिए किसी भी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

लाडली बहना योजना की 15वीं किस्त में कितने पैसे मिलेंगे

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं को अब तक 14 किस्त का सफल भुगतान किया जा चुका है। अब इस योजना की 15वीं किस्त का इंतजार करोड़ों महिलाएं कर रही हैं। इन महिलाओं को उम्मीद है, कि मध्य प्रदेश सरकार इस वर्ष रक्षाबंधन के अवसर पर लाडली बहना योजना के तहत प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता राशि में वृद्धि कर सकती है। परंतु आपकी जानकारी के लिए बताना चाहते हैं, कि वर्तमान में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राशि में वृद्धि करने के लिए किसी भी प्रकार की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

इन महिलाओं को मिलेंगे ₹250

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार 1 अगस्त को राज्य की महिलाओं को रक्षाबंधन के त्यौहार के अवसर पर ₹250 की राशि का भुगतान किया जाएगा और यह राशि उन सभी महिलाओं को ट्रांसफर की जाएगी, जो महिला लाडली बहना योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त कर रही हैं।

Leave a Comment