Mahtari Vandan Yojana List 2024: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही महतारी वंदन योजना के अंतर्गत लाभार्थी सूची को जारी किया गया है। इस सूची में जिन महिलाओं का नाम पाया जाएगा उन सभी महिलाओं को राज्य सरकार द्वारा इस योजना की अगली किस्त का भुगतान किया जाएगा। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अपने राज्य की महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक मदद प्रदान करने के लिए महतारी वंदन योजना की शुरुआत की गई है।
अगर आप भी राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही है महतारी वंदन योजना की अगली किस्त का पैसा प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सरकार द्वारा जारी की गई लाभार्थी सूची में अपना नाम देखना होगा। इस योजना के अंतर्गत जिन महिलाओं को अगली किस्त का भुगतान किया जाएगा उन सभी महिलाओं का नाम लाभार्थी सूची में शामिल किया गया है।

आगे बताई जा रही प्रक्रिया के अनुसार आप राज्य सरकार द्वारा जारी की गई लाभार्थी सूची को ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे चेक कर सकते हैं और पता कर सकते हैं कि आपके बैंक खाते में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना की अगली किस्त का पैसा ट्रांसफर किया जाएगा या नहीं।
Mahtari Vandan Yojana List 2024
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अपने राज्य की गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक मदद प्रदान करने के उद्देश्य से महतारी वंदन योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं को अब तक 4 किस्तों का सफल भुगतान किया जा चुका है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही महतारी वंदन योजना के अंतर्गत पात्रता धारी महिलाएं हर महीने ₹1000 की राशि एवं हर वर्ष ₹12000 प्राप्त कर सकती हैं।
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य की करीब 70 लाख से अधिक महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इन महिलाओं के बैंक के खाते में हर महीने 10 तारीख से पहले राज्य सरकार ₹1000 की आर्थिक राशि का भुगतान करती है। सरकार ने 4 किस्तों का सफल भुगतान महतारी वंदन योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में कर दिया है और अब इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को अगली किस्त का बेसब्री से इंतजार है।
Free Silai Machine Yojana 2024
सिर्फ इन महिलाओं को मिलेगा अगली किस्त का लाभ
राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही महतारी वंदन योजना के अंतर्गत केवल उन महिलाओं को ही लाभान्वित किया जाएगा जो महिलाएं राज्य सरकार द्वारा इस योजना हेतु निर्धारित की गई सभी जरूरी पात्रता का पालन करेगी। अगर आप भी इस योजना की 5वी किस्त का पैसा प्राप्त करना चाहती है, तो इसके लिए आपको राज्य सरकार द्वारा निर्धारित जरूरी पात्रता का पालन करना होगा। महतारी वंदन योजना के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा निर्धारित की गई जरूरी पात्रता इस प्रकार है।
- महतारी वंदन योजना का लाभ केवल छत्तीसगढ़ राज्य की मूल निवासी महिला को ही प्रदान किया जाएगा।
- महतारी वंदन योजना का लाभ केवल 21 वर्ष से अधिक उम्र वाली महिलाओं को दिया जाएगा।
- इस योजना के तहत अधिकतम 59 वर्ष से कम उम्र की महिलाएं लाभ प्राप्त कर सकती है।
- महतारी वंदन योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिला के पास स्वयं का बैंक खाता होना चाहिए।
- इस योजना के अंतर्गत आवेदन फार्म जमा करने वाली महिला का परिवार आयकर दाता एवं शासकीय नौकरी में कार्यरत नहीं होना चाहिए।
महतारी वंदन योजना लिस्ट कैसे देखे? (Mahtari Vandan Yojana List)
- अगर आप महतारी वंदन योजना की लाभार्थी सूची देखना चाहते हैं तो उसके लिए आपको इस योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर उपलब्ध महतारी वंदन योजना लाभार्थी सूची वाले बटन पर क्लिक कर दीजिए।
- यहां आपको अपने जिले का चयन करना होगा।
- अब आपको अपने तहसील, जनपद कार्यालय एवं ग्राम पंचायत कार्यालय का चयन करके सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
- अगर आप शहर में निवास करते हैं तो आपको वार्ड कार्यालय का चयन करना होगा।
- सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने लाभार्थी सूची खुलकर आ जाएगी।
- इस प्रकार आप महतारी वंदन योजना के अंतर्गत लाभार्थी सूची में अपना नाम देख सकते हैं।
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जारी की गई महतारी वंदन योजना के लाभार्थी सूची में अगर आपका नाम पाया जाता है तो आप इस योजना की 5वी किस्त प्राप्त करने के लिए पात्र मानी जाएगी। राज्य सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना की 5वी किस्त का भुगतान जुलाई महीने की 10 तारीख से लेकर 15 तारीख के मध्य किया जा सकता है।